फिर कानपुर से ही शुरू करेंगे प्रचार अभियान

कानपुर। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए उत्तर प्रदेश का चुनाव अभियान कानपुर से शुरू करना शायद सौभाग्यशाली साबित होता है, यही वजह है कि पिछले दो लोकसभा चुनाव के बाद इस बार के प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान की शुरुआत भी वह इसी शहर से 17 फरवरी को कर रहे हैं।

केंद्रीय कोयला मंत्री और स्थानीय सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री 17 फरवरी को मोतीझील मैदान में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने यहीं से राज्य में चुनावी बिगुल फूंका था और 2009 में भी कानपुर शहर से ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की अपनी चुनावी मुहिम शुरू की थी।

प्रधानमंत्री की 17 फरवरी की जनसभा के लिए शहर की सभी दस विधानसभा सीटों के काग्रेस प्रत्याशियों को मोतीझील मैदान बुलाया गया है जहा प्रधानमंत्री उन्हें आम जनता से परिचय कराएंगे और उन्हें समर्थन देने की अपील करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री इस शहर को अपने लिए चुनावी तौर पर भाग्यशाली मानते हैं, जायसवाल ने कहा कि यह कयास आप लगाइए लेकिन पिछले तीन चुनाव से प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कानपुर शहर से ही कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि कानपुर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर है और प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व यहीं से जाता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद