एनएमसी चुनाव में गडकरी व विलास आमने सामने

नागपुर। काग्रेस व राष्ट्रीय काग्रेस पार्टी [राकांपा] के गठबधन को महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर नागपुर नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना के साथ कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है।

शहर के दो प्रमुख नेता, स्थानीय सासद और काग्रेस महासचिव विलास मुत्तेम्वार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के बीच लगभग सीधा संघर्ष है।

दोनों पक्षों के लिए यह प्रतिष्ठा का सवाल है। कुछ राजनीतिक विश्लेषक 16 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव को विशुद्ध रूप से मुत्तेम्वार बनाम गडकरी का संघर्ष बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक अपने चुनावी घोषणा पत्र में काग्रेस-राकापा-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी ने मिलकर नागपुर को सिंगापुर की तरह विकसित करने के मुत्तेम्वार के सपने को पूरा करने का वादा किया है।

इस मौके पर भाजपा ने काग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुधीर मुंगतिवार ने कहा कि वह मुंबई को चीन की व्यावसायिक राजधानी शघाई बनाने के लिए कुछ खास नहीं कर सकी और अब नागपुर को सिंगापुर की तरह बनाने की बातें करने का उसे कोई अधिकार नहीं है।

भाजपा नीत गठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में साफ सुथरे शहर, पक्की सड़कों, अबाधित जलापूर्ति और बेहतर नगर प्रशासन का वादा किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद