मोदी व राहुल में कोई तुलना नहीं

वड़ोदरा। आध्यात्मिक गुरू भैयूजी महाराज ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और काग्रेस महासचिव राहुल गाधी के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती और मोदी ने अपने राज्य के विकास के साथ पहले ही अपनी क्षमता साबित कर दी है।

उन्होंने कहा, 'मोदी और राहुल गाधी के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। मोदी ने अपनी क्षमता साबित कर दी है जबकि राहुल गाधी को अभी इसे साबित करना है।' उन्होंने यह भी कहा कि मोदी में देश का प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है।

भैयूजी महाराज का आश्रम इंदौर में है और वह यहा एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने गुजरात और मुख्यमंत्री दोनों की तारीफ की। वह पिछले साल लोकपाल पर सरकार और अन्ना हजारे की टीम के बीच बने गतिरोध को सुलझाने के दौरान मध्यस्थ के रूप में उभरे थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.75
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद