सोचा नहीं था यूपी इतना बदहाल हो जाएगा

रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए एक बार फिर से सपा, बसपा और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कभी सोचा भी नहीं था कि राज्य की स्थिति ऐसी हो जाएगी। पिछले 22 साल में इन दलों ने उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से बदहाल कर के रख दिया है। कांग्रेस के समय में स्थिति ऐसी नहीं थी।

उन्होंने ने कहा कि रायबरेली से हमारा संबंध क्या है दुनिया जानती है। हमने संघर्ष किया है। रायबरेली ने हमेशा हमारा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। किसान परेशान हैं, युवा परेशान हैं। सभी ओर अराजकता का माहौल है।

इससे पहले मंच पर मां के साथ मौजूद प्रियंका गांधी ने जनता से यहां की पांचों सीट जीताने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। हमें पूरी उम्मीद है कि 22 साल के बाद राज्य की जनता एक बार फिर से कांग्रेस को मौका देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रास्ता विकास का रास्ता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद