मजबूत खुफिया तंत्र जरूरी: चिदंबरम

गुड़गांव, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि आतंकवाद व नक्सलवाद से निपटने में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल [सीआरपीएफ] की भूमिका प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में खुफिया तंत्र की मजबूती जरूरी है। इसलिए इस बल के भीतर भी खुफिया तंत्र विकसित किया जा रहा है।

चिदंबरम बुधवार को यहां गांव कादरपुर स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में सीआरपीएफ खुफिया विद्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस बल को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तार राज्यों में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के अलावा नक्सलवादी गतिविधियों के खिलाफ भी ऑपरेशन चलाना होता है। ऑपरेशन तभी सफल हो सकता है, जब पुख्ता जानकारी उपलब्ध हो। गृहमंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र में एक अस्पताल का शुभारंभ किया और सीआरपीएफ अकादमी की वेबसाइट भी लांच की। इस मौके पर सीआरपीएफ के महानिदेशक के विजय कुमार भी मौजूद रहे।

आजमाए हाथ

खुफिया विद्यालय [इंटेलीजेंस स्कूल] के उद्घाटन समारोह के दौरान गृहमंत्री चिदंबरम ने न केवल अत्याधुनिक हथियारों का अवलोकन किया बल्कि इस पर हाथ भी आजमाए। उन्होंने फायरिंग कर सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं अन्य जवानों की हौसला अफजाई की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद