पुलिस ज्यादती के खिलाफ धरने पर बैठीं उमा

महोबा। भाजपा नेता उमा भारती ने पनवाणी व कुलपहाड़ में जनसम्पर्क किया। इस दौरान प्रशासन से कहासुनी के बाद देर रात पुलिस की ज्यादती के खिलाफ भाजपा नेता उमा भारती कोतवाली परिसर में धरने में बैठ गयीं। सूचना पर पहुंचे डीएम और प्रेक्षक की मानमनौव्वल पर वह मानीं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती चरखारी सीट से चुनाव मैदान में हैं जहां गुरुवार मतदान होगा।

जानकारी के मुताबिक संघ के जिला प्रचारक और कार्यकर्ता गौरारी गांव में शंकर जी की मूर्ति खरीदने गये थे। यहीं पर किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से दोनों का विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस जिला प्रचारक व कार्यकर्ता को कोतवाली ले आयी। तब तक उमा भारती चरखारी पहुंच चुकी थीं। यह सूचना उनको मिली तो वह कोतवाली पहुंच गयीं और प्रशासन को ज्यादती न करने की नसीहत दी। कहासुनी बढ़ी तो उमा भारती कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गयीं। पता चला है कि एक सिपाही ने थाने में उमा भारती के साथ बदसलूकी की थी। एसपी ने बताया कि बदसलूकी को लेकर उमा चरखारी थाने में पिछले तीन घंटे से धरने पर बैठी थीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद