नई दिल्ली [रामनारायण श्रीवास्तव]। देश चाहे नक्सली हमलों से जूझे या फिर सीमा पार आतंकवाद से लड़े, राजनीति इतनी हावी है कि राज्य पुलिस को अपने राजनीतिक हितों का बंधक बनाकर रखना चाहते हैं। यही वजह है कि वह अभी भी डेढ़ सौ साल पुराने पुलिस कानून को...
मुंबई। भारत में अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली के संपर्क खंगाल रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी [एनआईए] ने सोमवार को यहां जिम इंस्ट्रक्टर विलास वराक का बयान दर्ज किया। विलास ने ही अपने साथी फिल्म निर्माता महेश भंट्ट के बेटे राहुल को हेडली से मिलवाया था। ...
गाजियाबाद [संजय शिशौदिया] पाकिस्तान में पकड़े गए अलकायदा और हुजी के कमांडर इलियास कश्मीरी के गाजियाबाद से भी गहरे संबंध रहे हैं। लश्कर आतंकी डेविड हेडली और जकी-उर-रहमान लखवी के बीच की कड़ी इलियास वर्ष 1994 के दौरान दो ब्रिटिश नागरिकों को कश्मीर से...
मुंबई पर हमले के बाद देश में कोई दूसरी आतंकी वारदात नहीं हुई, लेकिन पूरे साल दहशत का आलम रहा। कभी समुद्र से तो कभी सरहद पार से तो कभी वायु मार्ग से। आतंक की इतनी सर्वव्यापी आशंका पिछले कई सालों में भी नहीं रही। नहीं.! यह 26/11 की भयावह स्मृतियों का दिलोदिमाग पर असर भर नहीं था, बल्कि लगातार ऐसी साजिशों की सूचना से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री तक असहज और आशंकित होते रहे।
आतंकी टी. हुसैन राणा और उसकी पत्नी को भारतीय वीजा जारी करने में सुरक्षा जांच नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। पता चला है कि शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने दोनों को वीजा जारी करने के लिए जरूरी जांच में घोर लापरवाही बरती। शुरुआती जांच में पता चला है कि राणा दंपती ने वीजा लेने के लिए फर्जी पता दिया था।
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में में शनिवार शाम सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को को मार गिराया। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ।
खबरों में कहा गया है कि मेंढर...
मुंबई [ओमप्रकाश तिवारी]। पिछले वर्ष 26 नवंबर को मुंबई पर हुए आतंकी हमले से पहले इस प्रकार की घटना न तो देश में कहीं हुई थी, न ही किसी ने इसकी कल्पना की थी। इसलिए ऐसे हमले से निपटने की तैयारी भी मुंबई पुलिस के पास तब ना के बराबर थी। लेकिन इस हमले...
नई दिल्ली [नीलू रंजन]। गनीमत रही कि मुंबई हमलों का गुनहगार अजमल आमिर कसाब जिंदा पकड़ में आ गया। नतीजतन पाकिस्तान पर कुछ दबाव बना। नहीं तो भारत में हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में हमारी सुरक्षा एजेंसियों का रिकार्ड पहले से ही...
जम्मू के तुरकंडी इलाके में सेना ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। कार्रवाई में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। इसी इलाके में शुक्रवार देर शाम को पाक रेंजरों ने गोलीबारी कर आतंकियों घुसपैठ कराने का प्रयास किया था। तभी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था।