पटना के कंकड़बाग इलाके से गिरफ्तार पूर्व सैन्यकर्मी सुधांशु सुधाकर के डेविड कोलमैन हेडली से रिश्ते की जांच अब बिहार पुलिस करेगी। यह जानकारी शनिवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक आनंद शंकर ने दी है। सीतामढ़ी के मूल निवासी सुधाकर को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में सेना से बर्खास्त किया जा चुका है।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने शनिवार को कहा कि राज्य में करीब 700 आतंकी सक्रिय हैं। राज्य में घुसपैठ कर रहे दहशतगर्दो को पाकिस्तान से धन तथा अन्य मदद मिल रही है।
खोड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में विभिन्न...
मुंबई। जांचकर्ता अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी संदिग्ध आतंकी डेविड हेडली मुंबई के ताज होटल के अलावा ओबेराय होटल में भी ठहरा था, बाद में जहां आतंकी हमले हुए। यह तथ्य हेडली के इन हमलों से तार जोड़ता है।
जांचकर्ताओं से जुड़े सूत्र...
मुंबई [ओमप्रकाश तिवारी]। पिछले वर्ष मुंबई पर हुए आतंकी हमले के समय मुंबई के पुलिस आयुक्त रहे हसन गफूर ने करीब साल भर बाद यह खुलासा किया है कि 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले के समय उनके मातहत उच्च पुलिस अधिकारियों ने ही उनकी नहीं सुनी। खेद की...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले वर्ष 13 सितंबर को हुए सीरियल ब्लास्ट से भी लश्कर आतंकी डेविड कोलमैन हेडली के तार जुड़े हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के हाथ कुछ ऐसे सुराग हैं, जिससे माना जा रहा है कि सीरियल बम धमाकों से दहलाने वाले इंडियन मुजाहिद्दीन के आंतकी रियाज बटकल से भी हेडली के संपर्क रहे है।
टी. हुसैन राणा और डेविड हेडली के साथ मिल कर भारत और डेनमार्क में आतंकी हमले की साजिश रचने वाले दो पाकिस्तानी नागरिकों के चेहरे बेनकाब हो गए हैं। शिकागो की अदालत में दाखिल एफबीआई के हलफनामे में इंडीविडुअल बी और एलईटी ए के रूप में दर्ज ये दोनों अब्दुल रहमान सईद और साजिद मीर हैं। पाक सरकार ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इनमें कौन बी और कौन ए है।
पाकिस्तानी आतंकी मुहम्मद अजमल अमीर इमान उर्फ अजमल कसाब ने आतंकवाद निरोधी अदालत से शिकायत की है कि उसे जेल में खाने में ड्रग्स मिलाकर दिया जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने गत वर्ष 26 नवंबर के आतंकी हमले के दौरान जिंदा गिरफ्तार एकमात्र आतंकी अजमल के इस आरोप को खारिज कर दिया है।
मुंबई। अमेरिका और भारत की जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना अंतरराष्ट्रीय आतंकी डेविड हेडली भी स्टाम्प घोटाले के सूत्रधार अब्दुल करीम तेलगी की तरह मुंबई की बार बालाओं का दीवाना था। उक्त दोनों का पसंदीदा बार भी एक ही था- दक्षिण मुंबई स्थित टोपाज...
मुंबई। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी नागरिक डेविड हेडली के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप संबंधी मामले में फिल्मकार महेश भट्ट के सुपुत्र राहुल एक गवाह हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने कहा कि...