नई दिल्ली [राजकिशोर]। अमेरिका में गिरफ्तार आतंकियों डेविड हेडली और टी. हुसैन राणा के बारे में एफबीआई से मिली जानकारी के अलावा भारतीय जांच एजेंसियां अभी तक कुछ ठोस मालूमात हासिल नहीं कर सकी हैं।
उन्हें अपनी जांच आगे बढ़ने का एक मात्र...
पश्चिम बंगाल के उत्तार चौबीस परगना जिले में शुक्रवार देर रात पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। पुलिस ने शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
श्रीनगर [जागरण ब्यूरो]। घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाते हुए सेना ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है।
सेना के जवानों और आतंकियों के बीच...
मुंबई [ओम प्रकाश तिवारी]। अंतरराष्ट्रीय आतंकी डेविड कोलमैन हेडली और टी. हुसैन राणा आपस में एवं अपने पाकिस्तानी आकाओं से बात करते समय व्यावसायिक भाषा एवं कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे, ताकि उनकी बातचीत एवं ई-मेल देखने वाले व्यक्ति को लगे कि वे कोई...
भारत पर हमलों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार डेविड हेडली उर्फ दाऊद गिलानी बीते साल 26 नवंबर को मुंबई पर हुए देश के सबसे बड़े आतंकी हमले की साजिश में भी शामिल रहा है। इस बारे में भारतीय खुफिया एजेंसियों के हाथ लगे नए सुबूतों ने उनके होश उड़ा दिए हैं।
मुंबई में गत वर्ष 26 नवंबर को आतंकियों के साथ लड़ते हुए मारे गए एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जो बुलेट प्रूफ जैकेट पहना था वो वर्ष 2002 में पुलिस की ओर से खरीदी गई 110 खराब गुणवत्ता वाले बुलेट प्रूफ जैकेटों में से एक थी। यह आरोप बंबई हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में लगाया गया है।
भारत पर हमले की साजिश रचने के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार लश्कर आतंकी डेविड हेडली उत्तर प्रदेश में रियाज भटकल से भी मिल चुका है। भटकल इंडियन मुजाहिदीन का थिंक टैंक माने जाने वाले सफदर नागौरी का खास है। उत्तर प्रदेश से हेडली के की जुड़ती कड़ियां खोलने में जुटीं जांच एजेंसियों को भटकल से उसकी मुलाकात के पुख्ता सुबूत मिले हैं।
नई दिल्ली। संदिग्ध अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली मुंबई हमलों से पहले राष्ट्रीय राजधानी के दो होटलों में ठहरा था। जांचकर्ता देश में वर्ष 2006 से 2008 के बीच हुए विभिन्न विस्फोटों में उसकी भूमिका का पता लगाने के लिए ब्योरे की छानबीन कर रहे हैं। ...
पणजी। गोवा पुलिस ने कहा है कि मडगाव विस्फोट के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार सभी पांचों अभियुक्त किसी न किसी तरह सनातन संस्था से जुड़े रहे हैं। इससे विस्फोट की साजिश में इस हिंदू संगठन का हाथ होने का संदेह और गहरा गया है।
मामले में बुधवार को...