नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने 26/11 जैसे आतंकी हमले फिर होने की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसे किसी हमले से निपटने के लिए हम हरसंभव कदम उठा रहे हैं।
सेना के एक समारोह से अलग जनरल कपूर ने संवाददाताओं से कहा कि हमने...
श्रीनगर। सेना ने मंगलवार सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने यहां से करीब 170 किमी दूर, तंगधार में घुसपैठ कर रहे आतंकियों के एक समूह को देखा...
श्रीनगर [जागरण ब्यूरो]। आतंकियों के खिलाफ कश्मीर के सियासतदां और मानवाधिकारों के झंडाबरदार बेशक चुप रहें, लेकिन आम अवाम अब चुप नहीं बैठता। वह उनकी हर नापाक हरकत पर अपने तरीके से विरोध जताना जान गया है। तभी तो सोमवार को कमरवारी में हर दुकान पर...
रावलपिंडी में सोमवार को हुए आतंकी हमलों ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के उस बयान की पुष्टि कर दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाक की सरजमीं पर आतंकी संगठन न केवल मौजूद हैं बल्कि पूरी तरह सक्रिय भी हैं। अपनी इस टिप्पणी के साथ हिलेरी के पाक से रवाना होने के कुछ घंटों बाद ही आतंकी हमलों से इसका प्रमाण भी मिल गया।
मुंबई हमलों के मामले के विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान की एक अदालत के अजमल कसाब को भगोड़ा घोषित करने और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने से यह साबित होता है यह बंदूकधारी निस्संदेह पाकिस्तानी है और उसने गत 26 नवंबर के हमलों में भाग लिया था।
जम्मू- कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों के घेरे को तोड़ता हुआ लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी कमांडर बच निकलने में सफल रहा है। इसके साथ ही शनिवार सुबह से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। जबकि इससे पहले सुरक्षा बलों ने उसके एक साथी कमांडर जुबैर अहमद को मार गिराया था।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैय्यबा का एक आतंकी मारा गया।
पुलिस ने बताया कि तड़के रियासी के महोर इलाके में राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के एक संयुक्त अभियान के तहत हुई मुठभेड़...
मुंबई। आतंकी हमले की धमकी से भरे एक ईमेल मिलने के बाद देश भर में एयर इंडिया की सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमें पिछले हफ्ता एक ईमेल मिला। हमने सुरक्षा एजेंसियों को इससे अवगत कराया। नागर विमानन...
राजौरी [जागरण संवाददाता]। आतंकी को मौत के घाट उतारने वाली रुखसाना के घर पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश जारी है। इस दौरान पुलिस व सेना के जवानों ने रुखसाना के घर के पास से एक जिंदा ग्रेनेड बरामद किया है। उसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। ...