घाटी में मुठभेड़, आठ की मौत

 
May 11, 06:40 pm

कैला मंडी। जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के कैला मंडी क्षेत्र में एक मकान में छिपे आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार को दिन भर चली मुठभेड़ में एक फोटो पत्रकार और सेना के एक जवान सहित आठ लोगों की मौत हो गई। सेना के इस मकान को ध्वस्त कर देने के साथ ही मुठभेड़ समाप्त हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गए।

मुठभेड़ ने सीमा सुरक्षा बल के उस दावे पर सवालिया निशान लगा दिया है, जिसमें उसने गत बृहस्पतिवार रात समीपवर्ती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के एक बडे़ प्रयास को विफल करने की बात कही थी।

आतंकियों के ठिकाने की पहचान करने के बाद सेना ने शाम करीब चार बज कर 45 मिनट पर भारी गोलाबारी करके उस मकान को विस्फोट से उड़ा दिया।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि कैला मंडी के समीप राख अम्ब ताली गांव में इंडियन डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता होशियार सिंह के घर में सुबह दो-तीन आतंकी घुस गए और परिवार के लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में सिंह और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य परिजनों को गंभीर हालत में सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव वालों ने बताया कि आतंकियों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी और उनके पास बड़े थैले में हथियार थे। गोलाबारी से इलाके में भय का माहौल बन गया और गांववालों ने सुरक्षा के लिए अपने लाइसेंसी हथियार निकाल लिए। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया और आतंकियों को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को सुरक्षा बलों से घिरा देखकर कुछ बच्चों समेत कई लोगों को बंधक बना लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिस मकान से आतंकी गोलियां चला रहे हैं, उसमें कम से कम दो बच्चे और एक महिला समेत चार लोग हैं बाद में सभी को मुक्त करा लिया गया।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने अंग्रेजी समाचार पत्र एक्सेलसियर एक्सेलियर डेली के फोटो पत्रकार अशोक सोढ़ी की मुठभेड़ के दौरान हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने समाचार पत्र के मुख्य संपादक एस डी रोमेत्रा से फोन पर बात की और फोटो पत्रकार की मृत्यु पर अपनी संवेदना प्रकट की।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित