घाटी में एक आतंकी ढेर

 
May 12, 11:24 am

जम्मू। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक आतंकी को मार गिराया। ऐसा माना जा रहा है कि सांबा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में यह आतंकी भाग निकला था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर सेना ने जिले के दिंग अंभ इलाके को घेर तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी में आतंकी मारा गया।

ऐसा माना जाता है कि यह आतंकी रविवार को कैली मंडी इलाके में गोलाबारी के दौरान भाग निकला था। गोलीबारी में दो आतंकी व एक फोटो पत्रकार समेत आठ लोग मारे गए थे। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी के पास से एके राइफल, ग्रेनेड, पिस्तौल व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। समीप के जंगलों में एक और आतंकी की मौजूदगी के बारे में पता चला है। इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि मारा गया आतंकी उन आतंकियों में शामिल था, जो गत शुक्रवार भारत-पाक सीमा के पास बेंगलार्ड सीमा चौकी पर बीएसएफ व आतंकियों के साथ गोलीबारी के दौरान भारतीय सीमा में घुस आए थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित