जेएंडके में घुसपैठ कर रहा आतंकी ढेर

 
May 17, 12:29 am

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सीमा में प्रवेश का प्रयास कर रहे एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गंभीर क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे आतंकी को गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने मार गिराया, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

आतंकी ने जवानों को देखते ही उस पर गोलियां चलाई। जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। उसके कब्जे से एक एके राइफल, चार मैगजीन, 40 कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के पंगलार क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान एक एके-56 राइफल, 30 कारतूस, दो एके मैगजीन, तीन डेटोनेटर, चीन निर्मित चार हथगोले, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(20) वोट का औसत

average:4.500004
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित