मुठभेड़ में सात आतंकी ढेर

 
May 17, 11:26 am

श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सात आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें छह जैश-ए-मोहमद के और एक लश्कर का जिला कमांडर शामिल है।

मारे गए जैश आतंकियों में जिला कमांडर कारी आसिफ व उसका डिप्टी प्रिंस भी शामिल है। हालांकि जैश के चार अन्य आतंकी बच निकलने में कामयाब रहे। शनिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के लुरगाम-जगीर गांव के बाहरी छोर पर सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त गश्ती दल ने आतंकियों के एक दल को वहां देखा। जवानों ने उसी समय आतंकियों को घेर लिया। इस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी हमले शुरू कर दिए। इस बीच निकटवर्ती चौकियों को भी सूचित कर दिया गया। सूचना मिलते ही 42 राष्ट्रीय राइफल [आरआर] के जवान भी मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ में जवानों ने छह आतंकी मार गिराए, लेकिन चार फरार होने में कामयाब रहे।

मारे गए सभी आतंकी जैश-ए-मोहमद के हैं। इनमें से दो स्थानीय और चार पाकिस्तानी हैं। स्थानीय आतंकियों की पहचान जैश के जिला कमांडर वसीम अहमद अहंगर उर्फ कारी आसिफ निवासी कचमुला त्राल और उसके डिप्टी मोहमद यूसुफ बट उर्फ प्रिंस निवासी चुरसू अवंतीपोर के रूप में हुई है। पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। मुठभेड़ स्थल से हथियारों के अलावा डायरियां, नक्शे और दस मोबाइल सेट बरामद किए हैं।

इसी दौरान बांडीपोर के पास सेना और पुलिस के एक संयुक्त कार्यदल ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया। इस दौरान दो आतंकी फरार होने में कामयाब रहे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित