समाचार

आतंकवाद के खिलाफ बने वैश्विक रणनीति

May 18, 12:55 am
  Print

नई दिल्ली। देश के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन ने त्वरित न्याय, कुशल प्रशासन और लोकतांत्रिक वैधता के महत्व को रेखांकित करते हुए शरिवार को कहा कि आतंकी इस खतरनाक वैश्विक समस्या पर विश्व समुदाय के एकजुट न हो पाने का फायदा उठा रहे हैं।

न्यायमूर्ति बालाकृष्णन ने यहां एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है इसलिए इसके लिए रणनीति भी वैश्विक स्तर पर ही बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ समन्वित प्रभावकारी रणनीति बनाना तो बहुत दूर की बात है, विश्व समुदाय अभी इसे परिभाषित ही नहीं कर सका है। उन्होंने दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग की सिफारिशों का उदाहरण दिया, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इस तरह के खतरों से सतत और ठोस कार्रवाइयों से निपटा जाना चाहिए। साथ ही त्वरित न्याय और कुशल प्रशासन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति