अहमदाबाद। सूरत में दो दर्जन से अधिक बम रखने तथा बम धमाकों के आरोपियों के रहने आदि में सहयोग करने के आरोपी तनवीर पठान तथा जहीर पटेल को शनिवार शाम को मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उनकी रिमाड अवधि चार दिन और बढ़ा दी है।
सिलसिलेवार बम धमाकों के सभी मामले मेट्रोपोलिटन कोर्ट संख्या 11 में स्थानातरित किए जाने के बाद सूरत से पकड़े गए दोनों आरोपियों की दस दिन की रिमाड अवधि पूरी होने पर उन्हे भी यहा लाया गया। सरकारी वकील ने बताया कि आरोपी तनवीर पठान तथा जहीर पटेल ने सूरत में विभिन्न स्थलों पर करीब 27 बम रखने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। अहमदाबाद बम धमाकों के आरोपियों के ठहरने आदि का इतजाम भी इन्होंने ही किया था। न्यायाधीश जी एम पटेल ने उनकी दलीलों को स्वीकार करते हुए आरोपियों की रिमाड चार दिन के लिए और बढ़ा दी।