जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिदीन [एचएम] की एक महिला सहित तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने यहा बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उधमपुर जिले के कूद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात एक दुपहिया वाहन पर हिज्जबुल मुजाहिदीन की एक महिला को उसके भाई के साथ गिरफ्तार किया।
उप पुलिस महानिरीक्षक आलोक पूरी ने बताया कि हमीदा बेगम नाम की यह महिला अपनी भाई मोहम्मद अशरफ के साथ जम्मू से अनंतनाग की तरफ जा रही थी जब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पुछताछ में महिला के बताए गए पते पर बारानी क्षेत्र में छापा मारकर एचएम के आतंकी सलीम अहमद उर्फ इमरान उर्फ इदरीश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चीन निर्मित पिस्टल, एक मेगजीन, 130 गोलियां बरामद की। वह जम्मू में रहता था और शहर में वस्फोट करने के काम पर नियुक्त था।
उसने एक चैनल के जरिये शहर के विभिन्न अभियानों के लिये 25 लाख रुपये की हवाला राशि प्राप्त की थी लेकिन वह कल रात पुलिस की गिरफ्त में आया।