
जबलपुर। मध्य प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बने प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया [सिमी] के खजांची मुहम्मद अली को पनाह देने वाले एक युवक को गोहलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गोहलपुर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक राजेश त्रिपाठी ने मंगलवार को यहां बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिमी के खंजाची मुहम्मद अली को रद्दी चौकी, संजीवनी अस्पताल के पीछे रहने वाले शेख अफरोज ने अपने घर पर पनाह दी थी। अली की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का ईनाम था।
उन्होंने कहा कि शेख अफरोज को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो पहले वह यही कहता रहा कि वह अली को नहीं जानता। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूल कर लिया कि वह सब कुछ जानते हुए भी उसे पनाह देता था। पुलिस ने अफरोज के खिलाफ अपराधी के खिलाफ जानबूझकर सूचना नहीं देने के आरोप में धारा 212 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।