
इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक दो पहिए में लगाए गए बम के ब्लास्ट हो जाने से क्ब् लोगों की मौत हो गई जबकि ख्7 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी इंफाल जिले के रागैलांग में पुलिस कमांडो परिसर के निकट यह विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि अज्ञात उग्रवादियों ने इस स्थान को निशाना बनाया। इस स्थान पर सुरक्षा बल और नागरिक दिवाली से पहले जुआ खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि घायलों को क्षेत्रिय आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में तथा जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, पुलिस प्रमुख वाई जाय कुमार और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल जाना।