समाचार

इंफाल में ब्लास्ट, 17 की मौत

Oct 21, 09:12 pm
  Print

इंफाल। पश्चिमी इंफाल जिले के रागैलांग के पुलिस कमांडो शिविर के पास मंगलवार शाम को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट से 17 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। विस्फोट वहां पर खड़े दो पहिये वाहन में हुआ।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अज्ञात आतंकवादियों ने इस जगह को निशाना बनाया जहां कई सुरक्षाकर्मी और नागरिक दीवाली के अवसर पर जुआ खेल रहे थे। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। मुख्यमंत्री इबोई सिंह, पुलिस प्रमुख वाई जाय कुमारसहित कई अधिकारियों ने अस्पताल आकर घायलों का हाल जाना।

पुलिस के अनुसार बम विस्फोट पुलिस कमांडो प्रशिक्षण केंद्र के नजदीक हुआ। यह आवासीय क्षेत्र है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मृतकों और घयालों में कोई पुलिस कमांडो भी शामिल है या नहीं। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री आवास के निकट विस्फोट को अंजाम दिया गया था हालांकि उसमें कोई नुकसान नहीं हुआ था। इस विस्फोट की जिम्मेदारी प्रतिबंधित पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी आफ कांगलेइपक [पीआरईपीएके] ने ली है। स्वयं को पीआरईपीएके का प्रवक्ता बता रहे एक व्यक्ति ने सोमवार शाम स्थानीय मीडिया को फोन पर सूचना दी कि सिंह के आवास के समीप हमले में पीआरईपीएके का हाथ है। पीआरईपीएके पिछले तीन दशक से स्वतंत्र मणिपुर की मांग कर रहा है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति