समाचार

मालेगांव मामला: चतुर्वेदी तीन तक पुलिस हिरासत में

Nov 21, 08:38 pm
  Print

मुंबई। महाराष्ट्र के मालेगांव बम विस्फोट मामले में संदिग्ध आरोपी और अभिनव भारत का सक्रिय सदस्य सुधाकर चतुर्वेदी को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून अदालत [मकोका] के न्यायाधीश वाईडी शिंदे ने तीन दिसंबर तक पुलिस हिरासत में आज भेज दिया।

आतंकवाद निरोधक दस्ता [एटीएस] ने नौ अन्य आरोपियों को भी मकोका के तहत हिरासत में देने की याचिका दाखिल की। मकोका अदालत ने सभी को 24 नवंबर को पेश करने का आदेश दिया गया है। चतुर्वेदी को पुलिस हिरासत में लेने के लिए एटीएस ने मकोका अदालत को बताया कि चतुर्वेदी अभिनव भारत का महासचिव है और पूछताछ के दौरान चतुर्वेदी ने एक अन्य अभियुक्त कर्नल प्रसाद का नाम लिया है। इसके बाद न्यायाधीश ने चतुर्वेदी को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

चतुर्वेदी को चार नवंबर को मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति