मारे गए रेलकर्मियों को 10 लाख का मुआवजा

 
Dec 02, 04:32 pm

नई दिल्ली। रेलमंत्री लालू यादव ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर पिछले दिनों हुए आतंकी हमले में मारे गए सभी रेलकर्मियों तथा यात्रियों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंगलवार को घोषणा की।

लालू ने इसके साथ ही मृतकों के आश्रितों में से एक को रेलवे में नौकरी देने और इस घटना के दौरान उत्कृष्ट एवं साहसी कार्य करने वाले रेलवे के दो कर्मचारियों को दस-दस लाख रुपये तथा दो रेल सुरक्षाकर्मियों को पांच-पांच लाख रुपये ईनाम देने का भी ऐलान किया।

रेल मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 26 नवंबर की रात दस बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर आंतकियों द्वारा अचानक की गई फायरिंग में 58 लोगों की जान गई और 95 लोग घायल हुए है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर रेल सुरक्षा बल के जवान वहां पहुंचे और उन्होंने अपने हथियारों से 47 राउंड फायरिंग की। इस घटना में रेलवे सुरक्षा बल के एक, जीआरपी के एक, होमगार्ड के एक तथा रेलवे के तीन कर्मचारी मारे गए और तीन रेलकर्मी घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मारे गए रेलकर्मियों के नाम हैं एमएल चौधरी [प्रधान कांस्टेबल आरपीएफ], शशांक शिंदे [निरीक्षक जीआरपी], मुकेश भिकाजी यादव [होमगार्ड जीआरपी], एसके शर्मा [सहायक मुख्य टिकट निरीक्षक], श्रीमती हरका लालजी सोलंकी [सफाईकर्मी], और अयूब शेख [फीडर]।

लालू ने बताया कि इस घटना में जो तीन रेलकर्मी घायल हुए हैं उनके नाम है बीएन गिरी [प्रधान कांस्टेबल], फिरोज खान [कांस्टेबल] और रामजियावन नापित [सहायक निरीक्षक]।

रेलमंत्री ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि इस घटना में सीएसटी पर तैनात रेलवे के उद्घोषक विष्णु दत्ताराम झंडे और रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल जुल्लू यादव ने उत्कृष्ट कार्य किया और साहस का परिचय दिया। इसके अलावा रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक संदीप खीरतकर और सहायक निरीक्षक किरण भेसले ने 45 राउंड फायरिंग की। रेलवे उनके कार्यो की सराहना करती है और उन्हें दस-दस लाख और पांच-पांच लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा करती है।

रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे के महाप्रबंधक की अध्यक्षता में स्थानीय स्तर पर एक कमेटी बनाई जा रही है जो पूरे मामले को देखेगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(16) वोट का औसत

average:4.6875
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित