दिल्ली एयरपोर्ट पर फायरिंग से हड़कंप

 
Dec 05, 02:20 am

नई दिल्ली। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फायरिंग होने की खबर है। देर रात गेट नं. 4 पर हुई इस फायरिंग से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही एनएसजी कमांडो ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। एनएसजी कमांडो की तैनाती के बाद एयरपोर्ट की सघन तलाशी ली जा रही है। फायरिंग में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

हालांकि गोलीबारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर क्वालिस से आए थे, जिस पर हरियाणा का नंबर था। हमलावरों ने तीन राउंड गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार होने में सफल रहे। गोलीबारी के चलते कुछ उड़ानों के स्थगित होने की भी खबर है। खबर लिखे जाने तक एयरपोर्ट पर सघन तलाशी जारी थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(72) वोट का औसत

average:4.20833
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित