समाचार

नन दुष्कर्म मामले में युवकों की तलाश तेज

Jan 06, 03:35 pm
  Print

भुवनेश्वर। उड़ीसा के कंधमाल में पिछले साल साम्प्रदायिक हिंसा के दौरान कथित रुप से दुष्कर्म की शिकार हुई कैथोलिक नन द्वारा सोमवार को दो अभियुक्तों की शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में तीन अन्य युवकों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस महानिरीक्षक [अपराध शाखा] अरुण रे ने पत्रकारों को बताया कि इस सिलसिले में अपराध शाखा आने वाले दिनों में कुछ और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।

नन द्वारा कल पहचाने गए दो अभियुक्तों को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। जांच टीम के एक सदस्य के मुताबिक पिछले साल 25 अगस्त को कंधमाल जिले के के नवागांव में नन के साथ दुष्कर्म के दौरान कम से कम पांच लोग मौजूद थे। हालांकि पुलिस ने इस सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति