समाचार

अहमदाबाद ब्लास्ट का आरोपी इरफान गिरफ्तार

Jul 02, 02:47 pm
  Print

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवादी निरोधी दस्ते [एटीएस] ने अहमदाबाद सहित कई शहरों में बम विस्फोट के आरोपी मोहम्मद इरफान उर्फ करेली को भोपाल के करोंद इलाके से गिरफ्तार किया।

एटीएस सूत्रों ने बताया कि इरफान की गिरफ्तारी बुधवार रात हुई जब वह किसी से मिलने आया हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली कस्बे के निवासी इरफान की गुजरात पुलिस को भी तलाश है तथा उस पर जबलपुर पुलिस ने 15 हजार रुपये का ईनाम रखा है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना गुजरात पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इरफान को बृहस्पतिवार को जिला अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे नरसिंहपुर जिला अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

एटीएस को सूचना मिली थी कि वह प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया [सिमी] के अपने दो साथियों के साथ भोपाल आने वाला है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति