दिल्ली धमाका: इनाम की राशि बढ़ी

 
Jul 04, 12:57 am

नई दिल्ली [जासं]। राजधानी में पिछले साल हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के आरोपी लश्कर-ए-तैय्यबा के चार आतंकियों की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम कर दिया। पहले इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। इसमें अबू अलकामा, कनार्टक निवासी रियाज भटकल, इकबाल भटकल और कोलकाता निवासी आमिर रजा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया है कि पाकिस्तान में बैठे लश्कर आतंकी अबू अलकामा की इंडियन मुजाहिदीन संगठन के गठन में मुख्य भूमिका रही है। राजधानी दिल्ली के अलावा राजस्थान, गुजरात और उत्तार प्रदेश के श्रृंखलाबद्ध धमाकों के लिए भी सीधे तौर पर अबू अलकामा जिम्मेदार है। इंडियन मुजाहिदीन का चीफ आमिर रजा, अबू अलकामा के निर्देशों पर ही काम कर रहा था।

बटला हाउस मुठभेड़ मामले के दो आरोपी भगोड़ा घोषित

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बटला हाउस मुठभेड़ मामले के आरोपी इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकियों आरिज खान और शहजाद अहमद को भगोड़ा घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि 13 सितंबर 2008 को इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों ने दिल्ली के करोलबाग, बाराखंबा, सेंट्रल पार्क और ग्रेटर कैलाश में विस्फोट किए थे। धमाकों में 26 की मौत हुई थी। इसके बाद 19 सितंबर को जामिया नगर के बटला हाउस में हुई मुठभेड़ में पुलिस इंस्पेक्टर एससी शर्मा शहीद हुए थे और दो आतंकी मारे गए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के निर्देश

बटला हाउस मुठभेड़ मामले में केंद्रीय सूचना आयोग [सीआईसी] ने एम्स प्रशासन को याचिकाकर्ता को घटना में मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस पर एम्स प्रशासन ने याचिकाकर्ता को रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि याचिकाकर्ता अफरोज आलम साहिल ने मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर एमसी शर्मा और मारे गए दोनों आतंकी आतिफ अमीन व मुहम्मद शाजिद का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के नाम का भी खुलासा करने की मांग की थी। जिसे सीआईसी ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि इसका खुलासा किए जाने से डाक्टरों की जान को खतरा हो सकता है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित