
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के वेड्डेर बाला वन क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी का सुराग मिलने पर शुक्रवार को वन की घेराबंदी की।
एक अधिकारी ने बताया कि जंगल की तलाशी लेते समय सैनिकों पर वहां छुपे आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरु कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अब तक दो आतंकी मारे जा चुके है।
मुठभेड़ में घायल दो जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से गोला बारूद भी बरामद किया गया है।