मणिपुर में तीन आतंकी ढेर

 
Jul 04, 08:05 pm

इंफाल। मणिपुर के इंफाल और चंडेल जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेंगनौपल इलाके के नीलाम सेंटर में 29वीं असम राइफल और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में दो विद्रोहियों को मार गिराया गया।

सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से एक एके 47 राइफल, एक कारबाइन, एक ग्रेनेड और कुछ गोलाबारूद बरामद हुए हैं। इस मुठभेड़ में कुछ आतंकी भागने में सफल हो गए।

राज्य के पूर्वी इंफाल जिले के वहेंग खुमान इलाके में सुबह के छह बजे पुलिस कमांडो और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक आतंकी की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि यहां से एक नौ एमएम की पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं।

आतंकियों के शवों को रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस और हास्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मणिपुर में इस साल 290 से ज्यादा संदिग्ध आतंकी मारे जा चुके हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित