
कोयंबटूर। एक स्थानीय अदालत ने 1998 के कोयंबटूर सिलसिलेवार बम धमाकों के दो अभियुक्तों को 'फरार व वांछित' घोषित कर दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इन दोनों को 12 अक्टूबर तक अदालत में पेश होने को कहा है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम गोपीनाथ ने नोटिस के जरिए मुजीबुर रहमान उर्फ मुजी और सादिक उर्फ टेलर रजा उर्फ वजाहरंत रजा को वांछित व फरार घोषित किया। कोर्ट की नोटिस में यह भी कहा गया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए ये दोनों खुद को छिपाते फिर रहे हैं। इस मामले की जांच कर रही सीबीसीआईडी की विशेष टीम ने शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों अभियुक्त पिछले 12 वर्षो से फरार हैं।