रुखसाना के घर के पास से ग्रेनेड मिला

 
Oct 31, 03:10 pm

राजौरी [जागरण संवाददाता]। आतंकी को मौत के घाट उतारने वाली रुखसाना के घर पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश जारी है। इस दौरान पुलिस व सेना के जवानों ने रुखसाना के घर के पास से एक जिंदा ग्रेनेड बरामद किया है। उसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की थन्ना मंडी तहसील के अपर शाहदरा क्षेत्र में एक आतंकी को मौत के घाट उतारने वाली रुखसाना के घर में हमला किया गया था। जिस समय यह हमला किया गया उस समय रुखसाना परिजनों के साथ पुलिस लाइन में थी। आतंकवादियों ने रुखसाना के घर के साथ-साथ वहां पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस के जवानों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया था।

शुक्रवार देर रात से ही पुलिस व सेना के जवान आतंकवादियों की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना के बाद शनिवार सुबह रुखसाना सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली के लिए रवाना हो गई। रुखसाना को आतंकवाद विरोधी मंच के अध्यक्ष बिट्टा ने दिल्ली में बुलाया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:4.90909
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित