
मुंबई। आतंकी हमले की धमकी से भरे एक ईमेल मिलने के बाद देश भर में एयर इंडिया की सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमें पिछले हफ्ता एक ईमेल मिला। हमने सुरक्षा एजेंसियों को इससे अवगत कराया। नागर विमानन ब्यूरो ने भी इस बाबत अलर्ट जारी किया। हम अपनी तरफ से पूरी चौकसी बरत रहे हैं।
अप्रैल के महीने में ऐसा ही एक ईमेल एयरलाइंस को मिला था जिसमें मुंबई के नरीमन स्थित इसके मुख्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी।