26/11 जैसे और हमलों की चेतावनी

 
Nov 03, 01:42 pm

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने 26/11 जैसे आतंकी हमले फिर होने की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसे किसी हमले से निपटने के लिए हम हरसंभव कदम उठा रहे हैं।

सेना के एक समारोह से अलग जनरल कपूर ने संवाददाताओं से कहा कि हमने मुंबई जैसे हमले को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। हम ऐसी संभावना को खारिज नहीं कर सकते। हाल के दिनों में आतंकी हमले संबंधी एलर्ट जारी होने के बारे में एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रों में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर ऐसे खतरे का सामना करना है।

पाकिस्तान में प्रतिदिन हो रहे आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए जनरल कपूर ने कहा कि रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी और गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने ऐसे खतरों के प्रति सचेत रहने को कहा है।

पाकिस्तान में हाल के आतंकी हमलों में भारत निर्मित हथियार बरामद किए जाने के पाकिस्तानी सेना के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सेना प्रमुख ने कहा कि भारत का पाकिस्तान में समस्या उत्पन्न करने का कोई इरादा नहीं है और वह क्षेत्र में किसी आतंकी संगठन का समर्थन नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान में स्थिरता और शांति चाहते हैं। नक्सल समस्या का उल्लेख करते हुए जनरल कपूर ने कहा कि नक्सलियों से लड़ाई के लिए अर्धसैनिक बलों को प्रशिक्षित करने का काम सेना जारी रखेगी और यह अनवरत प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई एक दिन में समाप्त नहीं हो सकती है। नक्सलवाद को समाप्त करने में समय लगेगा। यह लंबी लड़ाई होगी। सेना प्रमुख ने इस संदर्भ में कश्मीर और पूर्वोत्तर में अलगाववाद के खिलाफ अभियान का उल्लेख किया जो कई दशक तक चला।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए अर्धसैनिक बलों को उपकरण उपलब्ध कराना और रणनीति तैयार करना भविष्य का विकल्प है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित