बाराबंकी से आइएम आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली [जासं]। दिल्ली पुलिस ने इंडियन मुजाहिदीन [आइएम] के एक और आतंकी बशीर हसन उर्फ तल्हा [46] को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से गिरफ्तार किया है। बशीर पर पिछले साल नवंबर में आइएम के संचालकों में एक यासीन भटकल को शरण देने का भी आरोप है। सिमी से जुड़ने के बाद हरकत-उल-अंसार के साथ कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमले का ये आरोपी पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर भारत आया था।

इंडियन मुजाहिद्दीन के संस्थापक सदस्यों में शामिल बशीर युवाओं को जिहाद के नाम पर आतंकवाद का पाठ पढ़ाता था। सुरक्षा एजेंसियां अब जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी मौलाना अजहर मसूद के साथ बशीर के रिश्तों को खंगाल रही हैं। सूत्रों के अनुसार तीन फरवरी को बिहारशरीफ से गिरफ्तार किए गए आइएम की रणनीतियों के केंद्र में रहने वाले तारिक से पूछताछ में पुलिस को बशीर का पता चला। तारिक भी सिमी से जुड़ा था। बाद में उसने आइएम की नींव रखने में रियाज भटकल का सहयोग किया। इंजीनियरिंग कर चुका तारिक पाकिस्तान में बैठे रियाज भटकल तथा देश में छिपे शाहरुख उर्फ यासीन के लगातार संपर्क में था। बशीर के पास से पुलिस ने कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। 1990 में सिमी से जुड़ा बशीर बाद में हरकत-उल-अंसार से जुड़कर जम्मू-कश्मीर चला गया था। वहां से बशीर वर्ष 2000 में पाकिस्तान में आतंकवाद की ट्रेनिंग के लिए गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान में बशीर हसन ने मौलाना अजहर मसूद से मुलाकात की, क्योंकि 1999 में विमान अपहरण कांड में अजहर मसूद रिहा होकर पाकिस्तान पहुंच गया था। पाकिस्तान से लौटकर उसने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को निशाना बनाना शुरू किया, दबाव बढ़ने पर वह वापस लौट आया। इस दौरान वह कर्नाटक में इंजीनियरिंग कर रहे स्थानीय युवकों के संपर्क में आया। आइएम की नींव रखे जाने के दौरान भी वह रियाज भटकल के संपर्क में था।

ज्ञात हो दिल्ली पुलिस बिहार मॉड्यूल का पर्दाफास कर कतील सिद्दीकी, इरशाद खान, गौहर अजीज, गयूर अहमद, अब्दुल रहमान, फारुख समेत पाकिस्तानी नागरिक आदिल व तारिक को गिरफ्तार चुकी है। इन आतंकियों की गिरफ्तारी से चिन्ना स्वामी स्टेडियम विस्फोट, जर्मन बेकरी विस्फोट तथा जामा मस्जिद गोलीकांड से रहस्य का पर्दा उठा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद