ज़रा हटके

संगीत से मनुष्य ही नहीं, बंदरों की भावनाएं भी प्रभावित होती हैं। नए शोध में दावा किया गया है कि बंदरों को भी संगीत भाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह इसके नाम पर राक या जैज कुछ भी सुन लेंगे। बंदर केवल वही संगीत पसंद करते हैं जो उनसे संबंधित हो।
चीन में एक ऐसा रेस्तरां है जहां रसोइए का काम रोबोट संभालते हैं। गुआनग्सी प्रांत के नैनिंग में स्थित इस अनोखे रेस्तरां को आई रोबोट रेस्तरां के नाम से जाना जाता है। यहां के प्रबंधक हुआंग जियागो ने बताया कि उन्होंने इन्हें 50 हजार पौंड [करीब 40 लाख रुपये] में खरीदा है।
48 वर्षीय सर्गेई तोरोप को रूस के सुदूर प्रांत साइबेरिया में यीशु मसीह जैसा सम्मान और लोकप्रियता प्राप्त है। जीसस जैसे लंबे बाल और दाढ़ी, वही नैसर्गिक मुस्कान, शांत स्वभाव, आकर्षक व्यक्तित्व और पीडि़तों के लिए दर्द कुछ ऐसी विशेषताएं हैं जिस कारण हर कोई उनकी तरफ आकर्षित हो जाता है।
लंदन। किसी ने ठीक ही कहा है कि जाको राखे साईयां, मार सके न कोय। पिछले दिनों इंग्लैंड के श्रोपशायर के 40 वर्षीय पाल लुइस के साथ भी कुछ ऐसी ही हैरतअंगेज घटना हुई। वह दस हजार फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी जिंदा बच गए।    लुइस एक स्काईडाइवर...
मेक्सिको सिटी। मौत के बाद भी किंग आफ पाप माइकल जैक्सन का जादू लोगों पर कायम है। दो दशक तक अपने गीतों व डांस से लोगों को झुमाने वाले माइकल का 29 अगस्त को 51वां जन्मदिन था।    दुनिया भर में फैले उनके प्रशंसकों ने इस मौके पर उन्हें अपने...
ख्वाहिशों को हकीकत बनाने का सपना प्राय: सभी लोग देखते हैं पर कभी-कभी इस राह में बाधाएं भी आ जाती हैं। ऐसी ही कुछ कहानी है हालैंड में रहने वाली 13 साल की एक लड़की लारा डेकर की, जिसने नाव से पूरी दुनिया की सैर अकेले करने की ठानी, लेकिन कोर्ट ने अस्थायी रूप से उसकी इस यात्रा पर रोक लगा दी।
यह बरगद या महाकाय पीपल के पेड़ की जड़ नहीं डायनासोर का घुटना है। जी हां, हाथी से दस गुणा लंबे और भारी भरकम डायनासोर के हाथी के घुटने को देखकर बिलकुल यही लगता है। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फार एडवांस स्टडी इन जियोलॉजी की डायनासोर लैब में रखे भारत में मिले डायनोसोरों के अवशेष करोड़ों साल पहले की कहानी कह रहे हैं, यह फोटो उन्हीं अवशेषों में से एक है।
बीजिंग। कहते हैं सुबह का भूला शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। लेकिन अगर कोई 28-29 साल का व्यक्ति अपने घर का रास्ता भूल जाए तो इसे क्या कहेंगे। चीन के वांग झोक्विंग के साथ ऐसी ही अप्रत्याशित घटना हुई। 28 वर्षीय वांग नौकरी की...
मेलबर्न। आस्ट्रेलिया में एक युवक ने अनोखा व्यवसाय शुरू किया है। लेचलेन क्रिस्टी नाम का यह 24 वर्षीय युवक चुंबन बेच रहा है। उसने अपने एक चुंबन की कीमत एक डालर [करीब 50 रुपये] रखी है। क्रिस्टी यहां के मशहूर क्वीन विक्टोरिया भवन के बाहर...
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित