बीजिंग। क्या आपने कभी किसी इंसान में ऐसा जुनून देखा है कि वह अपने सपने पूरे करने के लिए घर ही बेच दे। नहीं न। लेकिन बीजिंग के 67 ली रोंगबियाओ ने सीढि़यों पर चढ़ने वाली व्हील चेयर बनाने का अपना सपना पूरा करने के लिए घर ही बेच दिया।
चीन...
लंदन। अगर किसी जानवर का नाम मशूहर हस्ती के नाम पर रख दिया जाए और उसकी मौत की खबर किसी विशेष समारोह में मिले तो क्या होगा? निश्चित रूप से अफरातफरी का माहौल पैदा हो जाएगा। ऐसा ही कुछ हुआ टोरंटो में।
कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर...
ब्रिटेन के एक पूर्व सैनिक ने अफगानिस्तान में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का नायाब तरीका खोजा है। शान क्लार्क अपने शरीर पर अब तक अफगानिस्तान में मारे गए 223 सैनिकों के नाम गुदवा चुके हैं। उनकी ख्वाहिश है कि वह ऐसे प्रत्येक सैनिक का नाम गुदवाएं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहला नाम गुदवाने में थोड़ा दर्द हुआ लेकिन उसके बाद वह सैनिकों को याद करते हुए चार घंटे तक अपने शरीर पर नाम गुदवाते रहे।
क्लार्क का यह सिलसिला यहीं खत्म होने वाली नहीं है। अभी कई शहीद सैनिकों के नाम बाकी हैं। क्लार्क 1989 से 1996 तक ब्रिटेन की लाइट इनफेंटरी रेजीमेंट में सेवा दे चुके हैं। उन्होंने कहा, इसके लिए मुझे कुछ दिन की पीड़ा सहनी पड़ेगी। लेकिन मेरा दर्द सैनिकों और उनके परिवार वालों के दर्द के आगे बहुत कम है। उनके देशप्रेम को देखते हुए टैटू बनाने वाले ने उनसे कोई शुल्क नहीं लिया। उसका कहना है कि वो भी क्लार्क की मदद करना चाहता है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम है। इसका शिकार पुरुष भी हो सकते हैं और स्त्रियां भी। जो चूल्हा-चौके में ही खप रही हैं, उन्हें इस बात का तनाव है कि नौकरी नहीं करती हैं। जो नौकरी करती हैं उनकी परेशानी यह है कि बाहर के साथ घर की देखभाल भी करनी पड़ रही है। कई बार उनके गुस्से के शिकार उनके बच्चे होते हैं।
लंदन। कहते हैं कि जहां चाह है वहां राह है। अमेरिका की इस महिला को देखकर तो ऐसा ही लगता है। अगर आपके मन में चाहत और उमंग है तो दुनिया का कोई भी काम असंभव नहीं है।
केंटुकी के ड्राई रिज में रहने वाली विश्व की सबसे छोटी मम्मी तीसरी बार मां...
नेताओं के बारे आमतौर पर लोगों की राय यही है कि वे दलबदलू होते हैं। इसलिए कई देशों में पार्टी छोड़ने पर विधायिका की सदस्यता खत्म किए जाने का कानून बनाया गया है। लेकिन मलेशिया में दलबदलुओं पर लगाम कसने के लिए जो तरीका अपनाया जा रहा है, वह जरा हटकर है। वहां के विपक्षी दल पैन मलेशिया इस्लामिक पार्टी ने अपने सांसदों को यह शपथ दिलवाई है कि अगर वे पार्टी बदलेंगे तो बीवी को तलाक देना होगा।
लंदन। दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में एक साल से भी कम का समय रह गया है। हालांकि तैयारियां अपने चरम पर हैं, लेकिन कहीं न कहीं यह बात भी उभर कर सामने आ रही है कि इस काम को बेहतर ढंग से अंजाम दिया जा सकता था। ठीक वैसे ही जैसे लंदन में हो...
लंदन। जर्मनी के तानाशाह हिटलर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि हिटलर के बारे में ब्रिटेन के बच्चों का ज्ञान अधूरा है।
ब्रिटेन के बीस में से एक बच्चे का मानना है कि हिटलर जर्मनी के फुटबाल मैनेजर थे। ये हम नहीं...
बर्लिन। बौद्ध धर्म में पुनर्जन्म जैसी कोई भी अवधारणा नहीं है। लेकिन जर्मनी के ह्वर्ल में बौद्ध धर्म के अनुयायी एक डकैत को एक बिल्ली में अपनी मां का अक्स दिखता है। उसका मानना है कि उसकी मां ने मरने के बाद बिल्ली के रूप में पुनर्जन्म लिया है। ...