ज़रा हटके

बीजिंग। चीन में एक छात्रा ने दोस्त की जान बचाने के लिए अपनी ही बोली लगा दी है। इसके लिए वह किसी से भी शादी करने को तैयार है। डेन डेन नाम की इस छात्रा ने अपनी कीमत 15 हजार पौंड [करीब 11 लाख रुपए] लगाई है। उसने यह प्रस्ताव इंटरनेट पर दिया है। ...
टोक्यो। जवानी में खासे सेहतमंद रहे लोग भी 70 साल तक पहुंचते-पहुंचते ज्यादातर वक्त भजन-पूजन, आराम से घूमने-टहलने या नाती-पोतों को खिलाने में ही गुजारते हैं। जापान के 74 वर्षीय वेटलिफ्टर सुतोमू तोसुका की कहानी ऐसे उम्रदराज लोगों से हटकर है। ...
नई दिल्ली। क्या हो सकता था जब एक सिगार सम्राट, तीन फैशन डिजाइनर, एक कलाकार और एक मॉडल भोजन पकाने की किसी प्रतियोगिता में भाग लें, भोजन के घटकों में बीयर भी शामिल हो और उस प्रतियोगिता का जज एक जाना-माना खानसामा हो। वास्तव में यह एक मजेदार अनुभव...
जर्मनी। जर्मनी के म्यूनिख में दुनिया का सबसे बड़ा बियर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। अक्टूबरफेस्ट नाम के इस फेस्टिवल में दुनिया भर के शराब प्रेमी जुटते हैं और मस्ती करते हैं। इस मौके पर जर्मन युवतियां बावेरियनों की पारंपरिक ड्रेस पहनकर बीयर...
स्टाकहोम। स्टाकहोम में नकदी लूटने के लिए बुधवार को चोरों ने एक हेलीकाप्टर और विस्फोटकों का इस्तेमाल किया। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऐसा लगता था कि सब कुछ सुनियोजित था और उन्होंने इसे बहुत अच्छी तरह अंजाम दिया।    समाचार...
लंदन। तीन साल के दो बच्चे ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम उम्र के अपराधी बन गए हैं। पुलिस दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। ये दोनों छह साल से कम उम्र वाले उन दस बच्चों में शामिल है, जिनके खिलाफ अपराध और यौन दुराचार के मामले दर्ज किए गए हैं। ...
एक हफ्ते से सिंथिया हूवर अमेरिका के कोलराडो प्रांत के डेनवर शहर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं। लेकिन सिंथिया अभी तक जिंदा है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं। उनके शरीर की 11 हड्डियां और कई पसलियां टूट चुकी हैं। फेफड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। बुरी तरह घायल होने के बावजूद वह पांच दिनों तक आठ हजार फुट की ऊंचाई पर भयंकर सर्दी, बारिश और जंगली जानवरों के खतरों के बीच जिंदा रहीं।
हैवी ट्रैफिक में सड़क पार करना यानी जान जोखिम में डालना है। शायद ही कोई होगा जो इस तरह की रिस्क लेना चाहेगा। लेकिन इन कछुआ महाशय को कौन समझाए। पता नहीं सड़क किनारे सुस्ता रहे कछुए को दूसरी तरफ की घास पसंद आ गई या टहलने की इच्छा जाग उठी, बस निकल पड़ा सनसनाती गाडि़यों के बीच। उसकी खुशकिस्मती रही कि 5-लेन वाले ब्रिटेन के सबसे व्यस्त हाइवे एम-25 को वह सकुशल आधा से ज्यादा पार भी कर गया।
अक्सर आप बच्चों को ताश के पत्तों से घर बनाते देखते होंगे। हालांकि कुछ ही पलों में ताश का यह मकान बिखर जाता है और इन बच्चों के चेहरे उतर जाते हैं। इस घर में रहने का उनका सपना अधूरा ही रह जाता है, पर अब आप ऐसे कमरे में रहने का आनंद उठा सकते हैं जो कार्ड से बना है।
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित