70 हजार में बिका इटावा का गधा

सिराथू (कौशांबी)। कड़ा के शीतला धाम में शनिवार को गधों का अनोखा मेला लगा। सैकड़ों की तादाद में बिकने के लिए पहुंचे गधों में इटावा के राजाराम चौधरी का सबसे महंगा गधा सत्तर हजार रुपये में बिका।

मेले में पहुंचे फतेहपुर के एक घोड़े की कीमत एक लाख रुपये लगाई गई। मेले में चौधरी समाज की महापंचायत भी हुई जिसमें समाज से जुड़े लोगों की समस्याएं जानी गई।

शीतला धाम में पारंपरिक तरीके से गर्दभ मेला लगा। कई दशकों से चली आ रही इस परम्परा को चौधरी समाज के लोग निभा रहे हैं। शनिवार की सुबह मेले में शरीक होने आए गधा मालिकों ने भोर में ही गंगाघाट पहुंच अपने-अपने गधों को स्नान कराया।

इसके बाद अपने गधों को विभिन्न रंगों से सजाया। रंग-बिरंगी चुनरी, गमछा पहनाकर इनकी शान बढ़ाने की कोशिश की गई। मेले में आसपास के जनपदों के अलावा गैर प्रांतों के लोग भी अपने गधों के साथ शामिल होते हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
  • संपादकीय
  • दृष्टिकोंण
  • जागरण यात्रा