समाचार

दुनिया का सबसे छोटा हेलीकाप्टर

May 15, 05:26 pm
  Print

टोक्यो। पक्षियों की तरह आकाश में उड़ने का ख्याल कभी न कभी हर किसी को आता है। प्रसिद्ध चित्रकार लियोनार्डो दा विंसी ने 15वीं सदी में लोगों की इस आम कल्पना को अपने कैनवास पर भी उतारा था। अब यह कल्पना कुछ नए अंदाज में मूर्त रूप लेने जा रही है। विंसी ने जहां जन्म लिया, उस शहर के आसमान पर दुनिया का सबसे छोटा हेलीकाप्टर उड़ान भरने वाला है।

   एक सीट वाला यह हेलीकाप्टर महज 75 किलोग्राम का होगा। इसकी पहली उड़ान 25 मई को फ्लोरेंस के पास स्थित शहर विंसी में होगी। जेन एच-4 नामक यह हेलीकाप्टर 50 किमी की रफ्तार से हवा में सफर करेगा।

   इसे बनाने वाले, 75 वर्षीय जेनाई यांगीसावा ने कहा कि यह हेलीकाप्टर बनाने का ख्याल इटली से ही आया है। मेरी हमेशा से ख्वाहिश रही है कि इसकी पहली उड़ान विंसी के शहर में ही हो। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि विंसी इससे खुश होंगे।

   एक आदमी को लेकर उड़ने वाले इस हेलीकाप्टर का नाम गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स में शामिल करा दिया गया है। इसे दुनिया के सबसे छोटे विमान के रूप में शामिल किया गया है। इस हेलीकाप्टर की कीमत महज 25 लाख रुपये होगी।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति