जानसन के नाम सबसे हास्यास्पद बयान देने का रिकार्ड

 
May 17, 03:43 pm

लंदन। ब्रिटिश नेता बोरिस जानसन के एक वक्तव्य ने रिकार्ड बना दिया है। रिकार्ड भी अजीबोगरीब है। एक रायशुमारी में उनके बयान को 50 सालों में किसी ब्रिटिश नेता द्वारा दिया गया सबसे मजाकिया बयान बताया गया है।

   जान्सन से स्कूली बच्चों ने सवाल किया था कि क्या वह प्रधानमंत्री बनना चाहेंगे? जानसन ने जवाब दिया- मेरे प्रधानमंत्री बनने की उतनी ही संभावनाएं हैं जितनी एल्विस के मिलने की। यूकेटीवी की ओर से कराई गई रायशुमारी में इस बयान को सबसे हास्यास्पद बयान बताया गया है। इस रायशुमारी में देश भर से 2,587 लोगों ने भाग लिया। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा दस हास्यास्पद बयानों की सूची में छठे नंबर पर भी जानसन का ही बयान है।

   ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का एक बयान भी इस सूची में सातवें नंबर पर है। थैचर ने कहा था- मैं अति असाधारण मरीज हूं और मुझे अंतत: अपना रास्ता खुद चुनने की आजादी मिली है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित