समाचार

दो तिहाई ब्रिटिश नहीं जानते अंडा उबालना

Oct 06, 06:00 pm
  Print

लंदन। अंडे उबालना शायद दुनिया का सबसे आसान काम है। लेकिन, एक ताजा सर्वे से पता चला है कि दो तिहाई ब्रिटिश लोग अंडा उबालना भी नहीं जानते।

   लंदन की लायन एग कंपनी ने 1500 ब्रिटिश नागरिकों पर एक सर्वे किया। सर्वे में पाया गया कि करीब 69 फीसदी लोग अंडा उबालने में परेशानी महसूस करते हैं और इसका सही तरीका नहीं जानते। चौंकाने वाली बात तो यह थी कि 22 प्रतिशत लोगों को यह नहीं पता था कि अंडे उबालने में कितना समय लगता है? सर्वे में 35 फीसदी लोग अंडा उबालने का दावा करने के बावजूद इसका सही तरीका नहीं बता पाए।

   तीन फीसदी लोगों ने तो बताया कि अंडा उबलने में एक मिनट से भी कम समय लगता है। 22 फीसदी ने माना कि उन्हें अंडा पेन पर रखने में भी दिक्कत होती है। ब्रिटिश लायन एग के मुताबिक अंडा उबालने में तीन से पांच मिनट का समय लगता है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति