अब रोबोट की मदद से दिल का आपरेशन

 
Nov 21, 10:14 pm

कोलकाता। देश में सफल हार्ट सर्जरी कोई नई बात नहीं। लेकिन यदि यह रोबोट द्वारा की जाए तो दिलचस्पी बढ़ना स्वाभाविक है।

   रोबोट की मदद से की जाने वाली हार्ट सर्जरी में कम से कम चीरफाड़ करने की जरूरत पड़ती है। इससे ऊतकों [टिश्यु] को कम नुकसान होता है और संक्रमण की आशंका भी घट जाती है। मरीज का स्वास्थ्य भी काफी तेजी से सुधरता है।

  तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित चेट्टीनाद हेल्थ सिटी के इंस्टीटयूट आफ कार्डियोवेस्कुलर डिजीज एंड रोबोटिक सर्जरी के निदेशक आर. रविकुमार ने बताया कि यह सर्जरी अमेरिका और जर्मनी में काफी लोकप्रिय है। अमेरिका की इस अत्याधुनिक तकनीक की शुरुआत 2000 में हुई। इस तकनीक की मदद से जटिल आपरेशन भी संभव हो गया है।

   उन्होंने बताया कि पिछले 10 महीनों में चेट्टीनाद हेल्थसिटी में हार्ट के 40 रोबोटिक आपरेशन किए गए। आपरेशन पर आने वाले खर्च के बारे में उन्होंने कहा कि पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी की तुलना में यह थोड़ा खर्चीला है। हेल्थसिटी में पारंपरिक हार्ट सर्जरी पर सवा लाख रुपये का खर्च आता है।

   वहीं रोबोटिक सर्जरी पर यह खर्च डेढ़ लाख रुपये आता है। यह सुविधा फोर्टीज एस्कार्ट हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर और आल इंडिया मेडिकल साइंस [एम्स], नई दिल्ली में भी उपलब्ध है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित