चर्चा में हैं योगी बने कुत्ते !

 
Oct 26, 08:06 pm

लंदन। इसे लोगों के बीच योग का प्रसार करने की तरकीब कहें या पशु प्रेम दर्शाने का तरीका। लंदन के पशु-प्रेमियों के बीच आजकल एक कैलेंडर बेहद चर्चा में है। इस कैलेंडर में कुत्तों को योग की विभिन्न मुद्राओं में दिखाया गया है।

   कैलेंडर में एक गोल्डन रिट्रीवर प्रजाति के कुत्ते को युद्ध कर रहे सैनिक और एक चिहुआहुआ को ध्यानमग्न मुद्रा में दिखाया गया है। न्यू योगा डाग्स 2010 नामक इस कैलेंडर को पशु प्रेमियों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। टेक्सास के डेन और अलेक्जेंड्रा बोरिस ने कंप्यूटर तकनीक द्वारा इस कैलेंडर को बनाया है। लोगों की राय में कैलेंडर में बुलडाग, जर्मन शेफर्ड और अल्सेशीयन जैसी प्रजातियों को योग मुद्राओं में देखना रोमांचक है।

   अखबार द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक डेन ने इसके लिए कभी योग टीचर रह चुकीं अलेक्जेंड्रा से संपर्क किया। अलेक्जेंड्रा ने कुत्तों को थोड़ा सा प्रशिक्षण देकर और फुसला कर योग की मुद्रा में बैठाया। बाकी काम फोटोशाप ने कर दिया। डैन ने बताया, यह बहुत मजेदार अनुभव रहा। अगले साल हम योग कैलेंडर में कुत्ते के बच्चों यानी पपी को शामिल करेंगे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित