
फ्लोरिडा। रबर बैंड का इस्तेमाल कई तरह से होता है। लेकिन कोई इससे 45 क्विंटल की गेंद बना दे, यह जरा अटपटा लग रहा है। आपको भले ही ऐसा लगे, लेकिन अमेरिका के जोएल वाउल को अपनी इस गेंद से काफी लगाव है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें इसे बेचना पड़ा। इसलिए कि उनकी कृति को ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें। उनकी गेंद को अजीबोगरीब चीजों के एक संग्रहालय ने खरीद लिया है।
इस मामले में वाउल ने हमवतन स्टीवन मिल्टन का रिकार्ड तोड़ा है और गिनीज बुर्क आफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। मिल्टन ने रबर बैंड से लगभग 23 क्विंटल की गेंद बनाई थी।