ब्रिटेन में भी ऐसा होता है ..

 
Nov 01, 08:54 pm

लंदन। हिंदुस्तान जैसे परंपरागत समाज में बेटे की चाहत इतनी प्रबल है कि लोग इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। प्रार्थना, इबादत, इलाज, झाड़-फूंक, भ्रूण हत्या से लेकर कई-कई शादियों तक हर तरीका आजमाया जा रहा है। लेकिन ब्रिटेन जैसे आधुनिक समाज में भी बेटे की इच्छा कम नहीं है।

   अब 71 वर्षीय रिचर्ड रोडेन को ही लीजिए। दो शादियों से उनके परिवार में बेटा-बेटी, पोता-पोती, पड़पोता-पड़पोती मिलाकर 55 संतानें हैं। उसके बाद उन्होंने तीसरी शादी की। वह भी 25 साल की युवती से। घरवाले इस शादी से कतई खुश नहीं थे। लेकिन रोडेन और उनकी नवविवाहिता लिजा ने इसकी परवाह नहीं की। अब इस दंपती की जुड़वां बेटियां हैं। एमिली और रूबी। यह कारनामा कर वह ब्रिटेन में सबसे अधिक उम्र में बच्चों को जन्म देने वाले पिता बन गए हैं। उनके पहले से ही दस बच्चे हैं। उन दस बच्चों के फिर 36 बच्चे हैं और उनके भी 9 बच्चे हैं।

   इस ब्रिटिश दंपती का कहना है कि अभी वह और बच्चे पैदा करना चाहते हैं। हालांकि उनके परिवार में उन्हें कोई भी पसंद करता। उनकी पोती ने इस स्थिति को काफी हास्यास्पद करार दिया है।

   हालांकि रोडेन की पत्नी को इसकी बिल्कुल परवाह नहीं है। वह बेबाकी से कहती हैं, मैं जानती हूं कि कुछ लोग रोडेन और मेरी उम्र के बीच के अंतर पर हंसते हैं लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम जिंदगी के बाकी सालों को भी यादगार बनाना चाहते हैं।

   लिजा ने बताया, पहले मुझे डर लगा रहता था कि कहीं रोडेन को कुछ हो न जाय और मेरी बेटियां बिना पिता के रह जाय। लेकिन वो इस उम्र में भी स्वस्थ हैं। रोडेन कहते हैं, मैं सोचता था कि मुझे इस उम्र में किसी जवान महिला का साथ नहीं मिलेगा, लेकिन मैं गलत था। हम दोनों के बीच भी प्यार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, इस समय पिता बनकर मुझे उतनी ही खुशी मिली है जितनी कि पचास साल पूर्व अपने पहले बच्चे के जन्म पर हुई थी। रोडेन पिछले दो सालों से एक बेटे की आस में हैं। उन्होंने कहा, मैं एक और बेटा पैदा करना चाहता हूं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित