गुस्से में जनता, सो रही सरकार

 
Nov 02, 08:59 pm

लंदन। शराब पीना अच्छी बात नहीं है फिर भी लोग पीते हैं। उनमें से कुछ पीकर बहक जाते हैं और उल्टी-सीधी हरकतों से अपने और आसपास वालों की जान जोखिम में डाल देते हैं। अब ब्रिटेन के मैनचेस्टर के इस किस्से को ही लीजिए। वहां लगभग डेढ़ किमी के दायरे में शराब की 22 दुकानें हैं।

   इतनी ज्यादा दुकानों के कारण उस इलाके से गुजरने वाली सड़क का नाम अल्कोहल ऐली पड़ गया है। इन दुकानों के एक-दूसरे से इतना नजदीक होने के कारण इनमें शराब के दामों को लेकर गलाकाट प्रतिस्पर्धा मची रहती है।

   शराब के सस्ते दाम और उसकी अधिक मात्रा में उपलब्धता के कारण यहां नशे के बाद होने वाले अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले कुछ महीनों से वहां आसपास के इलाकों में सामाजिक अपराध और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। इसके बावजूद भी ब्रिटिश सरकार इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रही है। इसको लेकर स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं। सरकार कोई सख्त कदम उठाने की बजाय और आवेदनों पर भी गौर फरमा रही है। करीब 600 लोगों ने मिलकर इसके खिलाफ सरकार को ज्ञापन सौंपा था लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारियों ने इसे निरस्त कर दिया।

   स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इन दुकानों को अवैध घोषित करके बंद कर देना चाहिए। इस कारण वहां शराब से बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन शराब पर टैक्स के रूप में मिलने वाली मोटी रकम के आगे सारे तर्क बेमानी साबित हो रहे हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.714286
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित