कुत्ते भी किसी वीआईपी से कम नहीं

 
Nov 04, 07:59 pm

ताइपे। आप कुत्तों के शौकीन हैं लेकिन जगह की कमी के कारण पाल नहीं पा रहे हैं तो ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि आपके इलाके में भी ऐसा एक होटल खुल जाए जैसा ताइवान में खुला है। ताइवान की राजधानी ताइपे में दो व्यापारियों ने कुत्तों के लिए दो बड़े-बड़े होटल खोले हैं, जिनमें खाने-पीने, स्विमिंग पूल और सैलून से लेकर सभी वीआईपी सुविधाएं मौजूद हैं।

   दरअसल, ये होटल खास तौर पर उन लोगों के लिए खोले गए हैं जो कुत्तों के शौकीन तो हैं लेकिन उनके पास कुत्तों के लिए जगह और समय दोनों की कमी है। इस होटल में प्रतिदिन 14 डालर [करीब 700 रुपये] पर कमरा मिलेगा। खाने के पैसे अलग से देने होंगे। यानि कुत्तों को होटल में रखना घर के मुकाबले काफी महंगा पड़ेगा। लेकिन ताइपे में ऐसे लोगों कमी नहीं जो कुत्तों के लिए इतने पैसे खर्च करने में समर्थ हैं।

   पेट्स ड्रीम पार्क होटल के मालिक केविन लिन ने बताया, ये होटल बच्चों के क्रेश [दिन में बच्चों को रखे जाने वाले स्थान] जैसे हैं। उन्होंने कहा, ये होटल खोलने की एक मुख्य वजह उन लोगों को सुविधा देना था तो कुत्तों के शौकीन हैं। पेट्स ड्रीम पार्क की तर्ज पर लिटिल ट्रीजर पेट लाजिंग भी कुत्तों के लिए तमाम सुविधाओं से सुसज्जित होटल है। ये होटल उन शाही कुत्तों के लिए हैं जिनके मालिक उनके लिए पानी की तरह पैसा बहा सकते हैं। इन होटलों में कुत्ते पैडल बोट से सैर करने के अलावा ब्यूटी पार्लर में साज श्रृंगार भी कर सकते हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित