ड्रग माफिया का पुत्री प्रेम

 
Nov 06, 03:49 am

ब्यूनस आयर्स। पुत्री के प्रति पिता के दुलार से तो सारी दुनिया वाकिफ है। अक्सर लोग कहते हैं कि मां का प्यारा बेटा होता है और पिता की दुलारी बेटी। लेकिन क्या आपने किसी पिता का अपनी पुत्री के प्रति ऐसा प्यार देखा है कि वो उसके लिए अपनी दौलत जला दे। नहीं ना। लेकिन 80 के दशक में कोलंबिया के ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार ने अपनी बेटी को ठंड से बचाने के लिए 20 लाख डालर [करीब नौ करोड़ रुपये] जला डाले थे।

एस्कोबार के बेटे जुआन पाब्लो एस्कोबार ने कोलंबिया की पत्रिका डोन जुआन में इसका खुलासा किया है। जुआन 15 साल पहले अपनी पिता की मौत के बाद अपने परिवार के साथ अर्जेटीना आ गया था। उसने बताया कि अपने बच्चों के साथ पहाड़ी इलाके में घूमने गए एस्कोबार की बेटी को हाइपोथर्मिया की शिकायत थी। रात में उनकी बेटी को ठंड लगने लगी, तब एस्कोबार को जलाने के लिए कुछ नहीं मिला तो उसने अपने पास रखीं डालरों की गड्डियां ही जला डालीं।

1989 में एस्कोबार की संपत्ति का खुलासा करते हुए अमेरिका की जानी-मानी पत्रिका फो‌र्ब्स ने उन्हें विश्व का सातवां सबसे धनी व्यक्ति बताया था। उस दौरान उनकी कुल संपत्ति 18 अरब पौंड [करीब 85 हजार करोड़] आंकी गई थी। उस दौरान उनके सबसे बड़े ड्रग नेटवर्क मेडेलिन कार्टेल का विश्व के 80 प्रतिशत ड्रग व्यवसाय पर कब्जा था। 1993 में पुलिस से बचकर भागने के दौरान गोली लगने से पाब्लो की मौत हो गई थी। 1980 में जब ड्रग की दुनिया में उनकी बादशाहत चरम पर थी, उस दौरान उसने सैकड़ों लोगों की हत्या की सुपारी लेकर अरबों रुपये कमाए थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:4.777778
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित