
लंदन। जर्मनी के तानाशाह हिटलर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि हिटलर के बारे में ब्रिटेन के बच्चों का ज्ञान अधूरा है।
ब्रिटेन के बीस में से एक बच्चे का मानना है कि हिटलर जर्मनी के फुटबाल मैनेजर थे। ये हम नहीं कह रहे। ब्रिटेन में वेटरन्स चैरिटी इर्सकिन नाम की संस्था ने 9 से 11 साल के दो हजार बच्चों पर सर्वे किया। सर्वे में बच्चों से हिटलर के अलावा इतिहास से संबंधित और भी सवाल पूछे गए। जिनके जवाब बच्चों को नहीं पता थे। कई बच्चों ने हिटलर को फुटबाल मैनेजर बताया। बच्चों का बौद्धिक स्तर बहुत ही निचले स्तर का पाया गया। संस्था के एक अधिकारी ने कहा, इस सर्वे में काफी चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उन्हें विश्व के इतिहास से अवगत कराएं। इन परिणामों से तो साफ पता लगता है कि ब्रिटेन में शिक्षा का इतना ऊंचा स्तर होने के बावजूद बच्चों में बुनियादी ज्ञान का अभाव है।