मां ने त्यागा, कुत्तों ने अपनाया

 
Nov 29, 09:57 pm

मुजफ्फरनगर। मानवता की दुहाई देने वाला इंसान यहां जानवर से उस समय पिछड़ गया जब एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर पर डाल दिया लेकिन जानवरों ने उसे अपना लिया। कुछ लोगों ने देखा कि कूड़े के ढेर पर कुत्ते नवजात बच्ची को लिपटाए पड़े हैं और उसे सर्दी से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

   थाना कोतवाली क्षेत्र के अबुपुरा मोहल्ला में एक मां अपनी नवजात बच्ची को लोक लाज के डर से कूड़े के ढेर पर डाल गई। कुछ लोगों ने रोने की आवाज सुनकर देखा कि कूड़े के ढेर पर कुछ कुत्ते बालिका को अपने शरीर से चिपकाए बैठे हैं। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। इस बच्ची को एक निसंतान परिवार ने गोद लेने का निर्णय लिया है। लोग नवजात बच्ची को कुत्तों द्वारा अपनाए जाने के नजारे को देखकर चकित रह गए क्योंकि कुत्ते फूल सी बच्ची को सर्दी से बचाने में लगे हुए थे और उसका शरीर प्यार से चाट रहे थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(569) वोट का औसत

average:4.7856
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित