अलविदा बीजिंग, नमस्ते लंदन
बेहतरीन तकनीक, कलाकारों का हैरतअंगेज प्रदर्शन और आतिशबाजी के भव्य नजारों के बीच बीजिंग ओलंपिक खेल का समापन हो गया। 18 दिनों के रोमांचक सफर के बाद चीन ने यादों के रंग-बिरंगे गुलदस्तों के साथ मेहमानों को विदा किया और नए कीर्तिमानों और मीठी यादों के साथ ओलंपिक की यह विरासत लंदन को सौंप दी।